• Site Map
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

जिले के बारे में

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। जो सन् १८५८ में अस्तित्व में आया। प्रतापगढ़-कस्बा जिले का मुख्यालय है। ये जिला इलाहाबाद मंडल का एक हिस्सा है। ये जिला २५° ३४’ और २६° ११’ उत्तरी अक्षांश) एवं ८१° १९’ और ८२° २७’ पूर्व देशान्तर रेखांओं पर स्थित है।प्रतापगढ़ शहर में जल स्तर सन् २०१२ के अनुसार ८० फिट से लेकर १४० फिट तक है। ये जिला इलाहाबाद फैजाबाद के मुख्य सड़क पर, ६१ किलोमीटर इलाहाबाद से और ३९ किलोमीटर सुल्तानपुर से दूर पड़ता है।समुद्र तल से इस जिले की ऊँचाई १३७ मीटर के लगभग है। ये पूर्व से पश्चिम की ओर ११० किलोमीटर फैला हुआ है। इसके दक्षिण-पश्चिम में गंगा नदी ५० किलोमीटर का घेरा बनाती है जो इसे इलाहाबाद व कौशाम्बी (फतेहपुर) से अलग करती है।गंगा, सई,बकुलाही यहाँ कि प्रमुख नदिया है। लोनी तथा सरकनी नदी जनपद में बहती है। उत्तर-पूर्व में गोमती नदी लगभग ६ किलोमीटर का घेरा बनाते हुये प्रवाहित होती हैं।